रायपुर (News27) 02.04.2024 । नक्सलियों पर हो रहे वार-प्रतिवार से बौखलाहट में अब आम आदमी व सुरक्षा बलों पर हमले करने लगे हैं। बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैंए जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालही में बीजापुर जिले में 6 नक्सली भी मारे गए थे। घटना की विस्तृत जानकारी बाद में जारी किया जाएगा।
…………………

