एक नक्सली गिरफ्तार चार ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर (News27) 22.06.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा एक नक्सली को गिरफ्तार करने और चार नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर कहा कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में यह एक और कदम है। सीएम श्री साय ने सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा कि बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों का हम स्वागत करते हैं। बस्तर के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने केन्द्र सरकार की सहायता से छत्तीसगढ़ शासन कटिबद्ध है और इसके लिए लगातार हो रहे मुखर प्रयास से नक्सलियों के हौंसले पस्त हुए हैं। शासन के कठोर कार्रवाई के मद्देनजर अब अधिकतर नक्सली बंदूक छोड़ रहे हैं और पुनः सभ्य समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जिसके लिए सभी ओर छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा हो रही है। – फाईल फोटो
……………

