पिता का शव घर में पड़ा था बेटा दसवीं बोर्ड की परीक्षा लिखने पहुंचा

पिता ने कहा था अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना है

जशपुर। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत हितेश विश्वकर्मा उम्र 15 के पिता की हादसे में निधन हो गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
झगझोर कर देने वाली घटना खूंटी टोली किनकेल गांव की है। दरअसल सोमवार से दसवीं अंग्रेजी माध्यम की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गई है। लेकिन ठीक इसके एक दिन पहले हितेश के पिता की मृत्यु हों गई जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे में परीक्षा की तैयारी संभव नहीं था। सोमवार को पहला पेपर था।
जिसमें पिता का शव घर में पड़ा था वहीं बेटा दसवीं बोर्ड की परीक्षा लिखने परीक्षा केंद्र रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा था । हितेश ने बताया मेरे पिता महावीर राम साकोना में प्रधानपाठक के पद पर पदस्त थे। मेरे पिता ने कहा था दसवीं बोर्ड में अच्छे अंको से पास होना है। परिजनों ने बताया रविवार को महावीर राम उम्र 50 मोटर सायकल से खुटी टोली से नगर के लिए निकले थे । किनकेल घाटी से उतरने के दौरान पहले मोड़ पर रास्ते में बालू पड़ा था । वहीं दो लोगों के बीच में बहस चल रहा था। किनारे होने के दौरान वह लगभग पांच फिट गड्डा में गिर जाने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उनके कान और नाक से रक्त बहने लगा जिसे आनन – फानन में जिला अस्पताल लाया गया । जहां ईलाज के दौरान महावीर राम की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top