पूर्व पत्रकार व नगर निगम रायपुर के जनसंपर्क, प्रेस विभाग में कार्यरत अजय वर्मा का निधन

रायपुर (News27) 06.05.2024 । डगनिया निवासी पूर्व पत्रकार व नगर निगम रायपुर के जनसंपर्क/प्रेस विभाग में कार्यरत अजय वर्मा उम्र 49 वर्षीय का सोमवार एक निजी अस्पताल में उनका दुखद निधन हो गया। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान स्वास्थ्य ठीक न होने लो बीपी की शिकायत होने पर चौबे कालोनी के निजी अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती किया गया ।इसके बाद उन्हें देवेंद्र नगर के अस्पताल में लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था।जहां आज सुबह उन्होंने अंतम सांस ली। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी है। अजय वर्मा की अंतिम यात्रा उनके ड॔गनिया स्थित निवास से निकलेगी तथा अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्तिधाम में किया जायेगा।

………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top