रायपुर (News27) 22.04.2024 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 23 और 24 अप्रैल को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजभवन में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री दिनांक 23 अप्रैल को संध्या 06.08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जीई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं दिनांक 24 अप्रैल को सुबह 08:10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक के अबाधित रूप से संचालित करने यातायात विभाग ने जनहित में एडवायजरी जारी किया है। जिसके तहत कहा गया है कि प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है-
01. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
02. जीण्ईण् रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
राजभवन की व्यवस्था :- दिनांक 23 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार का छण्गण् राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 अप्रैल को संध्या 04 बजे से दिनांक 24 अप्रैल 2024 को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारो ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा, जिसमें:-
01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
02. खजाना चौक से राजभवन की ओर
03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
05. बंजारी चौक से राजभवन की ओर का मार्ग शामिल है। प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। जनमानस असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन किया जा सकता है।
………………………….

