प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में रूकने का उनका यह पहला मौका

रायपुर (News27) 23.04.2024 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिनांक 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी के महामहिम राज्यपाल के राजभवन में उदंती सुइट में रूक सकते हैं। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के राजभवन में रूकेंगे। पीएम मोदी अतिव्यस्तम दैनिक कार्यसूची में छत्तीसगढ़ में रूकने को लेकर राजनीतिक पंडित इस प्रदेश के लिए व्यापकता राजनीतिज्ञता का नया अध्याय मान रहे हैं, जिसका असर भी व्यापक होना है। पीएम के दौरा कार्यक्रम में बहुत कम ऐसा अवसर होता है कि वे रात्रि विश्राम के लिए रूकते हो, यदि अत्याधिक आवश्यक हो तभी उनका ऐसा कार्यक्रम तय किया जाता है। बता दें कि दिनांक 23 अप्रैल को संध्या 06:08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस-वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक, जीआई रोड होकर राजभवन आयेंगे एवं दिनांक 24 अप्रैल को सुबह 08:10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा, साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की है।
……………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top