बलौदाबाजार अग्निकांड और जैतखाम क्षतिग्रस्त मामले पर जांच दल ने पाये सुनियोजित षड्यंत्र के संकेत

रायपुर (News27) 18.06.2024 । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बलौदाबाजार अग्निकांड मामले के लिए गठित जांच दल में संयोजक दयालदास बघेल, सदस्य टंकराम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कण्डेय, रंजना साहू शामिल हैं। जिनके द्वारा किए गए प्रारंभिक जांच व पूछताछ में गिरौदपुरी से पांच किलोमीटर दूर अमरगुफा महकोनी में स्थित जैतखाम के क्षतिग्रस्त किए जाने और जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट व एसपी दफ्तर में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और पीड़ितों से बातचीत एवं घटना से जुड़े आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से अध्ययन और संबंधित लोगों से चर्चा कर इस बात के संकेत पाये हैं कि प्रारंभिक तथ्यानुसार घटना सुनियोजित प्रकार से हिंसा भड़काने साजिश के तहत रचा गया षड्यंत्र है ? और इसके लिए असामाजिक तत्वों का सहारा लिया गया है। जांच दल के अनुसार कार्रवाई सही व प्रक्रिया के तहत है तथा इस तरह के षड्यंत्र में शामिल लोगों के चेहरे की पहचान जल्द ही चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सकती है।

……………
यह भी पढ़ें:-

बलौदाबाजार में धारा 144, 20 जून तक बढ़ा
रायपुर (News27) 18.06.2024 । बलौदाबाजार शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर ने 10 जून से लागू धारा 144 को बढ़ा दिया है। अब यह 20 जून की मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या कोई जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा हथियारबंद होने या अन्य जिले अथवा बाहरी व्यक्तियों का पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का नगर पालिका क्षेत्र में एकत्र होना प्रतिबंध के श्रेणी में रहेगा।

यह था मामला:-
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था और 100 से ज्यादा वाहनों को फूंक दिया था। मामले में भीम रेजिमेंट के कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी है।़
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top