बलौदाबाजार मामला: राज्य के तीन मंत्रियों दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा कांग्रेस के विधायकों व पूर्व मंत्री पर लोगों को भड़काने का लगाया आरोप

रायपुर (News27) 13-06-2024 । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है। घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब राज्य के तीन मंत्रियों दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा कांग्रेस के विधायकों व पूर्व मंत्री पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गुरु रुद्र कुमार बुधवार को गिरफ्तारी देने एसपी कार्यालय पहुंच गए। राज्य सरकार द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया है इसलिए हिंसक भीड़ को संभालने में नाकाम रहे कलेक्टर केएल चौहान और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को मंगलवार देर रात हटा दिया था। उनकी जगह नए कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक चुस्ती से घटना को टाला जा सकता था, परन्तु जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने में नाकाम रहे। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम का नेतृत्व तीन डीएसपी करेंगे। पुलिस द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई जारी है अब तक 82 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है जबकि धरना प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग फरार बताऐं जा रहे है। ज्ञात हो कि सतनाम पंथ के धार्मिक स्थल जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले की जांच व अन्य मांगों को लेकर सतनामी समाज के कुछ संगठन आंदोलन कर रहे थे। कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया और उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को फूंक डाला। इस दौरान 100 बाइकए 30 से अधिक चारपहिया और दो दमकल वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया था। -फाईल फोटो
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top