बाॅलीवुड एक्टर साहिल खान जगदलपुर से पकड़ाया

रायपुर (News27) 29.04.2024 । महादेव एप्प सट्टा को लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ी कार्यवाही हुई है, जिसमें बाॅलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर साहिल खान को बस्तर के जगदलपुर जिले से हिरासत में लिया गया है। जानकारी अनुसार साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोद करने का आरोप है। मुबई के माटुंगा पुलिस को साहिल की तलाश थी। साहिल जगदलपुर मे छिपा था। चर्चित मामलें में महादेव एप्प के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि इस एप्प सट्टे की शुरूआत का मास्टर माइंड यहीं से हो सकता है? यह मामला इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि कथित रूप से इसके तार के दूसरे सिरे में दिग्गजों की टोली है ? जानकारी अनुसार अधिकारियों की लगातार निगरानी के बाद बाॅम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से हिरासत में लिया गया है।
……………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top