रायपुर (News27) 20.06.2024 । छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज राज्य के गृहमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। कांग्रेस ने सरकार पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के आने से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। अपराधियों के मन में कानून का भय कम हुआ है, अपराध बढ़ें हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
……………

