बिरसा चौक में मुंडा समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा में नमन कर किया माल्यापर्ण

जशपुरनगर। बिरसा जयंती पर मुंडा समाज के किया भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। मुंडा समाज ने आचार सहिंता का पालन करते हुए साधारण तरीके से बिरसा जयंती मनाया । इस मौके पर बुधवार को मुंडा समाज के लोग बिरसा जयंती मनाने के लिए भागलपुर चोंगो बस्ती राजा पारा के सामाजिक मंच में एकत्रित हुए । बिरसा मुंडा के नाम से समाज प्रमुखों ने व्रत रखा था। इस दौरान पुरूष परंपरागत परिधान ,धोती ,कुर्ता में और महिलाएं आदिवासी साड़ी में नजर आएं। मंच में बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर दीपप्रज्वलित किया गया। इस मौके पर मुंडा समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर से होते हुए बिरसा चौक पैदल चलकर पहुंचे। वहां समाज के अध्यक्ष रामदयाल बरला , अशोक नागवार , राजेश इंद्रवार, अमाशु बरला,नंदू बरला,उत्तम बरला, पतिराम,मुकेश इंद्रवार, मान साय इंद्रवार, प्रकाश मुंडा ,राजू बरला,सुरेश बरला,शिवनारायण इंद्रवार, उदय बरला,मन साय इंद्रवार, ,उदय मुंडा ने पहले बिरसा मुंडा के प्रतिमा को जल से स्नान कराया । फिर उन्हें नमन करते हुए पूजा ,अर्चना कर उनकी प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। बिरसा मुंडा अमर रहें के नारे लगाएं देश और समाज के लिए उनके कृतव को याद किया गया ।समाज के अशोक नागवार ने कहा की बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। बिरसा मुंडा ,मुंडा समाज के इष्ट हैं। वह स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और देश के श्रद्धेय आदिवासी नेता थे। उन्होंने जल, जंगल, जमीन व जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।