बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईआईडी से हुए दो बच्चों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकट किया दुःख

रायपुर (News27) 14.05.2024 । बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईआईडी के चपेट में आने से गांव के दो अबोध बच्चों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।


यह भी पढ़ें –

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की शोक संवेदना

रायपुर (News27) 14.05.2024 । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top