बोराई में ड्राइवरों का ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’, सड़क पर उतरे सैकड़ों चालक

By: चैन सिंह गहने

धमतरी/बोराई, नगरी विकासखंड के ग्राम बोराई में शनिवार से छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने अनिश्चितकालीन ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत किया । मुख्य मार्ग चौक पर ड्राइवरों ने अपने वाहनों को खड़ा कर वेनर तले धरना देते हुए शासन-प्रशासन से अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई।

ड्राइवर संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू नहीं होता, चक्काजाम आंदोलन जारी रहेगा।

प्रमुख मांगे

1. छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए — “शराब होगी बंद, तभी सुरक्षित होगा हर ड्राइवर का जीवन।”

2. ड्राइवर सुरक्षा कानून का निर्माण और लागू किया जाए।

3. ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए।

4. राज्य में ड्राइवर दिवस घोषित किया जाए।

आंदोलनकारियों का कहना

अनूप मानिकपुरी प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष ने कहा “हमारा संघर्ष केवल मांग नहीं, बल्कि हक़ की लड़ाई है।
सड़क पर जान देने वाले ड्राइवर अब अपने हक के लिए चक्का रोकेंगे।‘सुरक्षित ड्राइवर, सुरक्षित परिवहन’ यही हमारी पहचान है। संगठन ने इसे ‘आर-पार की लड़ाई’ बताया है और कहा कि जब तक ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड का गठन नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की व्यवस्था

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह और एएसआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। पूरे आंदोलन के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही।

आंदोलन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी

अनूप मानिकपुरी प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष धमतरी ,नोहर सिंह साहू रायपुर संभाग प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष,रोशन लाल साहू जिला संरक्षक,जागेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष,सोमनाथ साहू जिला सचिव,सुरेंद्र मिश्रा मीडिया प्रभारी ,महेश मांडवी, जिला प्रभारी,बलदेवेश्वर साहू जिला महामंत्री,धरमपाल साहू जिला महासंघ सचिव कन्हैयालाल साहू जिला संगठन मंत्री







Back To Top