भाजपा जिला जशपुर में नई कार्यकारणी इकाई जिला पदाधिकारी की प्रथम बैठक

जशपुर। भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में नई कार्यकारणी इकाई जिला पदाधिकारी की प्रथम बैठक बुधवार 28 दिसंबर को हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह , पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राय , भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता नरेश नंदे , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगमी विधान सभा चुनाव 2023 की तैयारी की बात कहकर प्रेरित किए। और 4 जनवरी 2023 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के कुनकुरी विधान में प्रवास की बात कहे। आगे श्री गुप्ता ने भाजपा मंडल दुलदुला से श्रीमती कुंजवाती सिंह का नाम भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किए। जशपुर भाजपा के विशेष आमन्त्रित सदस्य के पद के लिए जिला पंचायत सदस्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप का नाम प्रस्तावित किए व जिला भाजपा के कार्यकारणी सदस्य पद के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती उमा देवी , पूर्व मंडल अध्यक्ष विशेश्वर यादव , पूर्व मंडल महामंत्री नरेन्द्र सिन्हा , जनपद सदस्य श्रीमती कमला निराला , जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता , व भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता कृष्णा दानी का नाम प्रस्तावित किए। और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने की कामना किए । बैठक में जशपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह , सत्येन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष,राजकपूर भगत जिला मंत्री,देवधन नायक जिला मंत्री,दीपक सिंह जिला सह मीडिया प्रभारी, मुकेश शर्मा जिला महामंत्री ,भरत सिंह जिला महामंत्री ,दुलदुला मंडल से श्रीमती कुंजवाती सिंह , छत्तीसगढ़ अंत व्यवसाय वित निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा , भाजपा दुलदुला मंडल महामंत्री, जनपद सदस्य राजकुमार सिंह , भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष विशेश्वर यादव , भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता कृष्णा दानी , मंडल कार्यालय के प्रभारी मुन्ना बेसरा व सोशल मीडिया प्रभारी रामजीत दिवान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top