भाजपा ने कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाकर अपनी 15 साल की उपलब्धि बताया

जशपुर। आज सोमवार को भाजपा मंडल दुलदुला के मंडल अध्यक्ष कपिल देव साय की अध्यक्षता में दुलदुला मंडल में विधान सभा संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय उपस्थित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके उपलब्धियों को बताया । उपेंद्र यादव ने 15 वर्ष के छ्तीसगढ़ भाजपा सरकार की उपलब्धि व कांग्रेस सरकार की नाकामी विफलता गिनाया। मंच संचालन जनपद सदस्य दुलदुला मंडल महामंत्री राजकुमार सिंह ने किया । बैठक में पूर्व विधायक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित साय , भाजपा जिला महामंत्री भरत सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप , प्रदेश पिछड़ा वर्ग सदस्य आमंत्रित सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर , दुलदुला मंडल महामंत्री मनबहाल निराला , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री गोपाल कश्यप , सांसद प्रतिनिधि उमा देवी , अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष असलम सेख आजाद , किसान मोर्चा महामंत्री संकेत साय , तपकरा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह , अनुज पैकरा , जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा पैकरा , सेवा निवृत कमिश्नर रामनाथ साय ,अब्राहम तिर्की , आर टी आई जिला संयोजक चरित्र , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता , विधान सभा मिडिया संयोजक रामजीत दिवान व कुनकुरी विधान सभा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top