“यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर दिया जोर…
कुनकुरी । भारतीय युवा कांग्रेस ने विभिन्न प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी हैं। प्रभारी का चुनावी दौरा कार्यक्रम बुधवार को जशपुर विधानसभा से शुरू होकर कुनकुरी विधानसभा में समापन हुआ। प्रभारी ने “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर जोर देते हुए युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी के प्रथम रायगढ़ लोकसभा के कुनकुरी विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेस के कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवं विश्राम गृह में युवा कांग्रेस की बैठक रखी गई।
कार्यकर्ता लापरवाही न बरतें
लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी ने कार्यकर्ताओं से कहा जो भी कार्यकर्ता मजबूती से बूथ में काम करेगा उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ता स्वेच्छा से काम छोड़ सकते हैं। कोई भी कार्यकर्ता “डोर टू डोर” कार्यक्रम में लापरवाही न बरतें।
कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने कहा कि हमारे लोकसभा प्रभारी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं और युवा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से स्वयं मिल रहे हैं ।उनके लोकसभा प्रभारी बनने पर हम सभी युवा साथी में काफी जोश है।
कार्यक्रम में , जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी पूर्णिमा सिमरिया युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, प्रदेश सचिव संजय पाठक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान शेखर चौहान किशन सिंह समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।