मस्तूरी गोलीकांड में युवक कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत सहित सात आरोपी गिरफ्तार

मस्तूरी, बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जमीन और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में युवक कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत द्वारा इस पूरी वारदात की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी में स्थित एक ऑफिस में बैठे नितेश सिंह और उनके साथी राजू सिंह व चंद्रकांत सिंह पर बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
शुरुआत में लोगों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन जब राजू सिंह की जांघ और चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगी, तब सभी लोग कार और ऑफिस के अंदर छिप गए।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां फेंककर हमलावरों पर जवाबी हमला किया, वहीं नितेश सिंह ने अपने ऑफिस की दराज से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पलटवार किया।
जवाबी फायरिंग होते ही हमलावर बाइक से बिलासपुर की ओर फरार हो गए।

घटना में घायल राजू सिंह और चंद्रकांत सिंह को पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस की तत्परता और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे, कार और अन्य साक्ष्य जब्त किए तथा पूरे क्षेत्र में तत्काल नाकेबंदी कर दी।

छह पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

साजिश का खुलासा

जांच में सामने आया कि युवक कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत ने जमीन व्यवसाय और राजनीतिक वर्चस्व की रंजिश के चलते गोलीकांड की पटकथा लिखी थी। बताया जाता है कि इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच मैग्नेटो मॉल के सामने झड़प हो चुकी थी, जिसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता गया।

आरोपियों के नाम

1. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

4. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

5. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

6. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री

1. देशी पिस्टल 02 नग,

2. देशी कट्टा 01 नग,

3. मैगजीन 05 नग।

4. जिंदा कारतुस 04 नग।

5. फायर आम्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

6. फायर आम्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

7. मोबाईल फोन 05 नग

एसएसपी ने लिया घायलों का हालचाल

घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

Back To Top