महादेव एप मामले में बाॅलीवुड अभिनेता के पकड़ाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने कहा भाजपा के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव एप

रायपुर (News27) 30.04.2024 । महादेव एप मामले में एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को चार महीने हो गये महादेव एप क्यों बंद नहीं किया जा रहा है? क्यों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियो भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताएं कि उसके पास यह वीडियो कहां से आया था। सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार महादेव एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही?

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top