जशपुर.नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में दिनांक 08.09.2024 को वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पुलिस विभाग के अधि./कर्म., विद्यार्थीगण एवं वृहद संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का आगमन पश्चात् दीप प्रज्जवलन कर उनका स्वागत किया गया। पत्थलगांव के जोगपाल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना पर शानदार प्रस्तुती की गई एवं नोनी रक्षा दल द्वारा क्षेत्रों में जाकर जिस प्रकार महिलाओं से संबंधित विषयों पर कार्य कर रही है, उसका शानदार तरीके से नाटकीय दृश्य प्रस्तुत विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कार्यक्रम को संबोधित कर महिलाओं के उत्थान के संबंध में शासन द्वारा किये जा रहे विभिन योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया, उनके द्वारा कहा गया कि नारी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना प्रथम उद्देष्य होना चाहिये। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मनुष्य जीवन जीने के लिये आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवष्यक है, नारी शक्ति आज हमारे देश में बड़े-बड़े उद्योग एवं बड़े पदों पर कार्य कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि महिलायें एवं बालिकायें जागरूक होकर महिला अत्याचार, घरेलू हिंसा के विरूद्ध आवाज उठायें, उन्हें तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। उनके द्वारा अपने अभिनय किये गये प्रेरक शाॅर्ट फिल्म गोमती, वन टू का फोर इत्यादि दिखाकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। फिल्में जो दिखाई गई है वह सभी फिल्मों में आमजनों को होने वाली परेशानियों पर फिल्माया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राउंड लेवल पर महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता बताये और इससे संबंधित आरोपियों को सजा दिलाने हेतु आगे आना होगा बताये। पुलिस अधीक्षक द्वारा “नोनी रक्षा रथ” के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये 24 घंटे काॅल करके मदद ली जा सकती है
नोनी रक्षा रथ की नेतृत्वकर्ता एसडीओपी बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने बताया कि आजकल सभी लोग सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं, सोशल मीडिया जैसे-इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सअप पर सिक्योरिटी पासवर्ड के साथ सावधानी से प्रयोग करने हेतु बताया गया। अनजान लिंक, फ्रेड रिक्वेस्ट व काॅलिंग से बचने हेतु कहा गया। निजी जानकारी एवं फोटो वीडियो किसी को भी शेयर नहीं करने हेतु कहा गया। सस्पेक्टेड लिंक को क्लिक नहीं करने हेतु कहा गया, बाहर पढ़ रहे बच्चों या सदस्यों की लोकेशन जानने के लिये उनके मोबाईल पर जीपीएस लोकेटर डाउनलोड करने हेतु सलाह दी गई। मोबाईल पर फेस लाॅक या फिंगरप्रिंट लगाकर ना रखें, अपने घर के पारिवारिक सदस्य का नंबर हमेशा डायल करके इमरजेंसी के तौर पर रख सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देष्य नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को वृहद रूप से जन-जन तक पहुंचाना जशपुर पुलिस का उद्देष्य है। छोड़खानी होने से परेशान होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबर 9479128400 में काॅल करके 24 घंटे मदद ली जा सकती है।
अपराधों के सहभागी न बने
कार्यक्रम में जनप्रतिधि सुनील गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षा हो या राजनीति हर क्षेत्र में पुरूषों की तुलना में महिलायें बहुत आगे हैं, महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर घटना का सहभागी न बनें एवं अपराधों को छिपाने का प्रयास न करें, अंधविष्वास के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का बखूबी संचालन समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, एसडीओपी बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती रीना गर्ग, जनप्रतिनिधिगण सुनील गुप्ता, अनिल मित्तल, हरजीत सिंह भाटिया, मनीष अग्रवाल, अवधेष गुप्ता, अंकित बंसल, सुरेन्द्र बेसरा, रोशन प्रताप सिंह, सुरेश साहू, श्रीमती रेणू विष्वास, श्रीमती भुनेष्वरी बेहरा, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय सहित अन्य अधि./ कर्मचारीगण, पत्रकारणगण एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

