माॅनसुन आने को तैयार, 19 मई को अंडमान द्वीप पर बारिश की संभावना तो वहीं देश के कई भागों में रहेगा चिलचिलाती धूप

रायपुर (News27) 16.05.2024 । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर की शुरूआत केरल में 31 मई के आसपास से प्रारंभ हो जाएगा जबकि वर्तमान समय में देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लू का प्रकोप रहेगा। हालंकि कुछ स्थानों में बदली-बारिश के माहौल रहेंगे परन्तु गर्मी भी अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को मानसुन अंडमान निकोबार पहुंचेगी। अल-नीनो के प्रकोप की संभावनाएं थी जो कि कमजोर होने से बारिश के अच्छे संकेत है। अंडमान निकोबार द्वीप में मानसुन के आगमन के साथ इसका असर असम और मेघालय, अरूणाचल प्रदेश में बारिश के रूप में संभव है। इसके साथ ही मानसुन धीरे-धीरे पूरे देश में प्रसारित होगा। अच्छी बारिश के पूर्वानुमान किसानों के लिए गुड न्यूज की तरह है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 19-20 मई तक आंधी, बिजली के साथ भारी बारिश या बौछार पड़ने के आसार है
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top