मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया बड़ा फैसला : राज्य में अब 4 फरवरी तक शनिवार, रविवार को होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

रायपुर (News27) 31.01.2024। छत्तीसगढ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से निर्धारित की गई थी, जिसे अब 4 फरवरी तक बढा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है।किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार एवं रविवार को उपार्जन केन्द्रों की लेखा मिलान हेतु धान खरीदी बंद रखने के निर्णय को किसानों के परेशानियों को देखते हुए शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है, ताकि शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बच सकें। राज्य के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के संवेदश्ील फैसले का स्वागत किया है ।

चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top