मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए वाड्रफनगर में आमसभा को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों का दौरा कार्यक्रम बढ़ा
दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं प्रमुख नेता

रायपुर (News27) 27.04.2024 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए आमसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के लिए खास हो गया है। इस बार दोनों दलों के दिग्गज नेताओं का प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रवास हो रहा है। दोनों पार्टी के बड़ें नेता छत्तीसगढ़ सहित देश भर के प्रमुख चुनाव स्थान सहित क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में भी दौरे से नहीं चुक रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 अप्रैल, रविवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जांजगीर आ रहे हैं, जबकि 29 अप्रैल को राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का चुनाव प्रसार करेंगे। महिला कांग्रेस से अल्का लांबा आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज राजधानी रायपुर में देर शाम पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अब तक हुए दो चरणों के चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे।
……………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top