मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनावी व्यस्तता के बावजुद सीधे फोन पर जनता से कर रहे हैं चर्चा

रायपुर (News27) 29.04.2024 । चुनावी सभा व लगातार पार्टी की बैठकों के बाद भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा हैए जिसमें मुख्यमंत्री से एक महिला प्रधानमंत्री आवास पर सवाल कर रही हैए तो दूसरी महिला स्वास्थ्य विभाग के वैकेंसी के बारे में पूछ रही है। विशेष यह कि मुख्यमंत्री उन्हें आचार संहिता के बाद काम होने का भरोसा भी दे रहे है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री साय गंभीरता पूर्वक जनता से सीधे रूबरू होने स्वयं मोबाईल से फोन लगकार लोगों को अपना परिचय देकर उनका हाल-चाल जान रहे है। मुख्यमंत्री से बात करके जनता निहाल हैं और अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत करा रहे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री उन्हें आश्वस्त भी कर रहे हैं। जनता से चर्चा के साथ ही वे मोदी की गांरटी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील भी कर रहे है। मुख्यमंत्री जनता से बातचीत में उनके प्रत्येक सवालों पर सहजता पूर्वक उसका जवाब भी दे रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ नागरिकों के मिलने को लेकर वे जनता को जरूर पूछ रहे हैं। समाज के अंतिम छोर से अपनी सरकार के कामकाज के फीड बैक लेने का यह तरीका चर्चा का केंद्र है।
……………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top