मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड, छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश में चौथे नंबर आने वाले छात्र साहेब सिंह से की मुलाकात, दी शाबासी

रायपुर (News27) 18.05.2024 । सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आने वाले प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। छात्र साहेबसिंह ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60 प्रतिशत प्राप्त किया है। सीएम साय ने होनहार छात्र साहेब सिंह का पीठ थपथपाया और उसकी लगन, मेहनत और प्रतिभा को लेकर उसे उत्साहित करने शाबासियां दी है। मुख्यमंत्री ने छात्र से अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर साझा भी किया और लिखा कि- होनहार बिरवान के होत चिकने पात, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60 प्रतिशत प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह होरा से मुलाकात हुई। बेटे साहिबए आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत.बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ। छात्र साहेब सिंह पढ़ाई के साथ पेंटिंग में रूचि रखते हैं, इसके अलावा उन्हें कविता लिखने का शौक भी है। साहेब ने सीएम से अपनी मुलाकात के दौरान जिस राह पर तू सवार है चलते रह उस राह पर… मंजिल दूर भले ही होगी तेरी पर तू अपनी डगर पार कर…कविता उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहेबसिंह और उस जैसे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए सफलता का मंत्र दिया। सीएम ने कहा कि सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top