
रायपुर (News27) 29.06.2024 । छत्तीसगढ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार लगाये जा रहे कयासों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केबिनेट का विस्तार उपयुक्त समय पर किया जाएगा। सीएम श्री साय कल दिल्ली में आयोजित प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक में सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर छ.ग. मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कयास तेज होते रहे हैं, छत्तीसगढ़ के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से भी भेंट-मुलाकात कर चुके हैं परन्तु अभी केबिनेट के विस्तार को लेकर सिर्फ चर्चा गर्म है। इस बीच सीएम श्री साय ने बड़ा बयान दिया है कि केबिनेट का विस्तार उपयुक्त समय पर किया जाएगा। -फाईल फोटो
……………

