नई दिल्ली/रायपुर (News27) 19.07.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में कहा कि शपथ ग्रहण के बाद हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता के भरोसे पर खरा उतरना था, जिस पर हमने सफलता पाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी अनुरूप कार्य किया, राज्य में विकास की नई उपलब्धियां हासिल कर राज्य में सुशासन स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए। सीएम श्री साय ने कहा कि हमने सात महीने के भीतर ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर जनता का भरोसा पुनः अर्जित कर लिया है। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के छह महीने पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
—————–
यह भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ वासियों की रामलला धार्मिक यात्रा अब सीधे रायपुर से अयोध्या तक
रायपुर (News27) 19.07.2024 । छत्तीसगढ़ वासी रायपुर से रामलला के दर्शन हेतु अब सीधे अयोध्या तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में और अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सामाजिक, आर्थिक उन्नति और सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने व राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
……………………..

