मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सम्मिलित होने दिल्ली में हैं

रायपुर (News27) 27.07.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक, मुख्यमंत्री काॅन्क्लेव में सम्मिलित होगें। बैठक में विभिन्न राज्यों के सीएम और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल अपनी उपस्थििति देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बैठक में छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं, चुनौतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और डिजिटल अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, वे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। -फाईल फोटो
……………………..

यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सभी प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर (News27) 27.07.2024 । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम श्री साय ने कहा कि आप सभी मां भारती के गर्व हैं, जो अपने मेहनत और समर्पण से समूचे भारतवासी को गौरवान्वित करते हैं। आप सभी के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की आशाएं, प्रेम और आशीर्वाद है। निश्चित ही आप सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ओलंपिक में भारत की विजय पताका फहराकर समूचे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए आप सभी को मेरी पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top