रायपुर (News27) 02.08.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दे दिया है। सीएम श्री साय ने त्यौहार से पूर्व महतारी वंदन योजना की छटवीं किस्त जारी कर प्रदेश की 70 लाख बहनों के प्रति अपना भाई का फर्ज अदा किया। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन भाग लेकर महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक-एक हजार रुपये की छठवीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार दिये जाने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन हजार 61 महिलाओं, स्व-सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन वितरित किया। शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाया। एक पेंड़ माॅं के नाम महावृक्षारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण एंव वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा।
……………………

