
रायपुर (News27) 26.08.2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी है। वीडियो संदेश में सीएम साय ने कहा है कि- समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। जय श्रीकृष्ण।
बता दें कि कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समूचे भारत में कृष्ण जन्मोत्सव और दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में भी इस महापर्व की धूम लोगों में देखी जा रही है।
————————————-

