मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को सौंपी घर की चाबी,

रायपुर (News27) 06.07.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया प्रवास के दौरान पीएम जनमन योजना के तहत तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे, जिनमें, मकान मिलने वाले लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंगे ने बताया कि उनका सपना साकार हो गया, सभी के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बैसाखू राम पिता झिंगो राम उम्र 50 वर्ष ने बताया कि बरसात के मौसम में उसे उसके पुराने कच्चे आवास से मुक्ति मिल गई, अब वह अपने परिवार के साथ योजना के अंतर्गत मिले पक्के आवास में रहेगा। इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत सुलेसा निवासी सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top