
रायपुर (News27) 16.10.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बड़ा तोहफा दिया है।
सीएम साय के पहल पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए उनके मंहगाई भत्ता को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं।
…………..

