नैतिकता होती तो विधायकी के साथ मंत्री पद भी छोड़ देते
रायपुर (News27) 18.06.2024 । भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग है। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पद लोलुप है, सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ है। कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कह कर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा कि वह 6 माह तक मंत्री बने रह सकता है यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी बृजमोहन अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से भी मांग करती है कि यदि बृजमोहन मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा नहीं देते है या मुख्यमंत्री उनको नहीं हटाते है तो राज्यपाल स्वयं उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर एक नजीर प्रस्तुत करें। राज्य में संवैधानिक नैतिकता की रक्षा का दायित्व राज्यपाल के पास ही है राज्य की जनता उनसे अपेक्षा कर रही है कि वे बृजमोहन को तत्काल बर्खास्त करें।
————————————–
यह भी पढ़ें:-

रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री इस्तीफा दे – कांग्रेस
मोदी राज में रेल यात्रा असुरक्षित और घातक हो गयी है
रायपुर (News27) 18.06.2024 । पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में हुई रेल दुर्घटना पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुनिया में सबसे सुरक्षित यात्रा मानी जाने वाली भारतीय रेल मोदी राज में असुरक्षित और घातक बन गयी है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद कर दिया है। दुर्घटना, लेटलतीफी, अचानक रद्द होना भारतीय रेल की नई पहचान बन चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी रेल दुर्घटना रेल मंत्रालय की घोर लापरवाही दिख रही है। एक ही ट्रैक में दो ट्रेनों के आने के चलते गंभीर रेल हादसा हुआ है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय के द्वारा बरती गई लापरवाही गैर जिम्मेदाराना रवैया की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बेहद गंभीर मसला है और इस पूरे हादसे की बारीकी से जांच होनी चाहिए और जितने भी लोग इस घटना के लिए दोषी है उन सब पर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा जो रेल के लिए कवच बनाया गया था जिसमें दावा किया गया था कि 2 ट्रेनें अगर आमने सामने होगी तो कवच उसकी सुरक्षा करेगी वह कवच कहां है? क्या आम जनता को भरमाने के लिए ही इस प्रकार से दावा किया गया जिन ट्रेनों में हादसा हुई क्या उन ट्रेनों में कवच नहीं लगाया गया था? नरेंद्र मोदी देश की जनता को जवाब देना चाहिए 10 सालों में रेल हादसे में 400 से अधिक लोगों की जानें गई है, 2000 से अधिक लोग घायल हुए हैं, राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान अलग हुआ इसकी नैतिक जिम्मेदारी भी नरेंद्र मोदी की है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद से देश की जनता की सेवा कर रहे भारतीय रेलवे को मोदी सरकार ने 10 साल में बर्बाद कर दिया। मोदी सरकार की निजीकरण की चाहत ने रेल को पटरी से उतार दिया है। भारतीय रेलवे की पहली घटना है कि घटना के बाद पुनः उसी स्थान पर दूसरी घटना हो जाती है और यह सब रेल मंत्रालय की लापरवाही से चलते हुआ है मोदी सरकार में रेल मंत्रालय निरंकुश हो गया है आम जनता की सुरक्षा उनके सुविधा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
————————————–
यह भी पढ़ें:-
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति एवं महिला बाल कल्याण योजना का हक मारकर महतारी वंदन योजना में पैसा बांट रही राज्य सरकार

रायपुर (News27) 18.06.2024 । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी की गारंटी के नाम से शुरू की गई महतारी वंदन योजना को चलाने अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति एवं महिला बालिकाओं के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना की किस्त देने के लिए इन योजनाओं के फंड उपयोग कर रही है जिसके चलते अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,एवं महिला बाल कल्याण योजना में चलाई जा रही योजनाएं बंद पड़ी है। आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी में बताया गया है कि अनुसूचित जनजाति योजना से 4 अरब 71 करोड़ 20 लाख 2200 रुपए, अनुसूचित जाति योजना से 4 अरब 56 करोड़ रुपए, महिला बाल कल्याण योजना की 6 अरब 20 करोड़ 30 लाख50 रु कुल 15 अब 47 करोड़ 50 लाख 52 हजार200रु महतारी वंदन योजना में खर्च की गई है यह जानकारी 23- 2 -2024 को दिया गया है.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने वृद्धा पेंशन और परित्यागता पेंशन को बंद कर दिया है वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिला एव बालिकाओं के बेहतरी के लिए चलाये जा रहे सामाजिक सुरक्षा कल्याण, बाल कल्याण, पोषण अभियान, आंगनबाड़ी की सेवाएं, पौष्टिक खाद्य और पेय का वितरण, विशेष पोषाहार कार्यक्रम, महिला कल्याण जैसी योजनाएं प्रभावित हुई है।राज्य सरकार महतारी वंदन योजना को चलाने में असमर्थ नजर आ रही है
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को महतारी वंदन योजना के लिए अलग से फंड की व्यवस्था करनी चाहिए और अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और महिला एवं बाल कल्याण विकास के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को पूर्व की तरह चलाना चाहिए।
————————————–

