• बगिया में मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन
जशपुर नगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने निज निवास बगिया पहुंचें थे । इस दौरान कंवर आदिवासी विकास समिति के दर्जनों लोगों ने उनसे मुलाकत कर जिला मुख्यालय में सामुदायिक भवन की मांग रखी । इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित थीं। वहीं समाज के लोगों ने उनको भी ज्ञापन की एक प्रति सौंपा है।
सचिव ब्रहमानन्द साय ने सी एम को बताया की कंवर समाज का यह भवन न केवल हमारे समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगा, बल्कि समाज के उत्थान और सामूहिक आयोजनों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। वर्तमान में सामुदायिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है, जिससे समाज के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है।
सामाजिक भवन नहीं होने से हो रहीं दिक्क़्त
समाज की अध्यक्ष हिरावती साय ने बताया की जशपुर जिला मुख्यालय में लगभग निवासरत् 200 कंवर समाज की आबादी और पूरे जिले में लगभग 1.5 लाख लगभग कंवर समाज के लोगों की आबादी को दृष्टिगत रखते हुए तथा दूरस्थ अंचल से आने वाले सगा बन्धुओं एवं पढ़ने व प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों के रूकने से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन हेतु एक सामाजिक भवन (सामुदायिक भवन) की अत्यंत आवश्यकता है।
जल्द बजट स्वीकृति कि मांग
डॉ. आर.एस. पैंकरा ने कहा जशपुर जिला मुख्यालय में कंवर समाज के लिए भूमि आबंटित कर सामाजिक भवन के निर्माण हेतु आवश्यक बजट स्वीकृति प्रदान करें। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपाध्यक्ष डॉलीषा पैकरा, निरंजना साय , सुनिता पैंकरा पंझा पैकरा ,संरक्षक डॉ. आर.एस. पैंकरा ,सचिव ब्रहमानन्द साय,कोषाध्यक्ष लालमन साय पैंकरा, किरण पैंकरा ,ध्वज पैंकरा रंजीत साय पैकरा मौजूद रहें।

