मोदी की गांरटी के तहत प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए मकान निर्माण कर उन्हें आवास उपलब्ध कराने सरकार गंभीर

लोकसभा चुनाव में बनेगा मुद्दा
रायपुर (News27)06.03.2024 ।
  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गांरटी के तहत प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए मकान निर्माण कर उन्हें आवास उपलब्ध कराने को लेकर तेजी से काम कर रही है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आवास से वंचितों को आवास मुहैया कराने जोर-शोर से लग गई है। इसका फायदा लोकसभा में भाजपा को मिल सकता है। राजनीतिज्ञों की माने तो विधानसभा में कांग्रेस की करारी हार के बाद भाजपा अब लोकसभा के सभी ग्यारह सीटों पर जीत हासिल कर लोकसभा में कांग्रेस को पटखनी देने के मूड में है। ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं देकर आवास निर्माण एवं इसके आबंटन को लेकर कोताही बरती थी, जिस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहे टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा तक दे दिया था। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर तगड़ा विरोध किया था। अब पाला भाजपा के पक्ष में है। विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीट जीत कर राज्य में सरकार बनाने के बाद भाजपा आवास आबंटन पर गंभीर है। भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप
विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य में 18 लाख पीएम आवासों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 21 हजारए 600 करोड़ रुपये खर्च अनुमानित है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बजट में अगले पांच साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाने का प्रविधान किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में वंचितों के लिए घर का रास्ता खुल गया है। 18 लाख में से अभी केंद्र से छत्तीसगढ़ को 15 लाख परिवारों के आवास के लिए राशि चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है।

——————————–


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top