यशआरके म्यूजिकल कराओके ग्रुप की पहली प्रस्तुति संरक्षक राहुल परमार ने ॐ शान्ति ॐ से किया और पब्लिक को झूमा दिया

रायपुर (News27) 25-06-2024 । रविवार को यशआरके म्यूजिकल की प्रथम प्रस्तुति, पुरानी बस्ती छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन, अग्रसेन कॉलेज के सामने शाम 7 से 11 बजे तक चला, मुख्य अतिथि कोपल संस्था के संस्थापक वेदप्रकाश दास ने अपनी उपस्थिति देकर सभी को अपना कीमती समय दिया, सलाहकार के रूप में कैलाश छाबड़ा रहे विशेष सहयोगी छग कलाकार गोल्डन साहू,जिसमे ग्रुप के संचालक एवम संरक्षक कृष्णा राहुल परमार व उनके पूरे टीम ने शानदार गानों पर प्रस्तुति दी, कराओके जगह में ग्रुप की पहली प्रस्तुति दी ग्रुप के संरक्षक राहुल परमार अपनी एंट्री ॐ शान्ति ॐ से किया और पब्लिक को झूमा दिया और सभी सिंगर्स का एक थीम इंट्रो मैडली भी था, जिसने सभी श्रोताओं को अपने ओर आकर्षित किए, इस प्रोग्राम में विशेष प्रस्तुति रही बेबी यशिका परमार (5 वर्ष) जिसने प्रोग्राम की शुरुवात मेरे झोपड़ी के भाग खुल जायेंगे राम आयेंगे गीत हुआ जिसमे सभी श्रोताओं ने बिटिया को खूब आशीर्वाद दिये और बेबी यशिका को भविष्य की आने वाली सुपर स्टार भी कहा की इसके अलावा दिलीप मोहंती ने तुमको देखा तो ये ख्याल आया, अंजली गोयल ने ऐ दिले नादान, संजय शर्मा ने रॉकी मेरा नाम, कमलेश सिन्हा ने जिसे देख मेरा दिल धड़का जैसे सोलो गीत और माही शर्मा,सैंडी ने ज़रा झूम लू मैं, कभी भुला कभी याद किया, कोई मिल गया, तुम मिले दिल खिले, हंसता हुआ नूरानी चेहरा जैसे बेहतरीन गीत विजय निहाल, ट्विंकल परमार, बसंत दीप हरी ठाकुर, लतीफ कुरैसी आदि सभी सिंगर्स ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दी ।

——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top