ख्रीस्त राजा जयंती पर प्रभु यीसु मसीह पर पुष्प वर्षा की गई
क्रिशमस के पुर्व प्रभु यीशु मशीही के स्वागत की भव्य तैयारी

जशपुरनगर। मसीही समाज द्वारा अंतिम रविवार को ख्रीस्त राजा जयंती संत इंगनासियुस चर्च शांति भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंतिम रविवार के दिन चर्च प्रांगण के प्राथाना सभा में श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने परंपरागत धार्मिक परिधान में थे। प्रभु यीसु के भक्ति गीत से माहौल भक्ति मय हो गया। यीसु मसीह की प्रार्थना के साथ कैंडल प्रज्वलित किया गया। मिस्सा पुजा की गई। श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहें। यीशु समाज के लोगों ने गर्व से कहा यीशु हमारे राजा हैं। शोभा यात्रा शांति भवन से निकालकर रणजीत स्टेडियम ,पुरानी टोली से होंते हुए चर्च पहुंचा। जयकारें लगाएं गए। इस दौरान जगह – जगह समाज के लोगों ने चरनी के साथ प्रभु यीशु मसीह की मूर्तियां निकाली थीं। जिसमें पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में हजारों की तादात में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर फादर निर्मल मिंज, अलेक्स लकड़ा ,फादर अजय केरकेट्टा ,फादर फुलजेंस लकड़ा ,काथलिक सभा के कार्यकारणी सदस्य मनोज तिर्की ,विनय तिर्की ,पी बघेल ,सुभाष टोप्पो आदि और महिला संघ के कार्यकारणी सदस्य सलोमी केरकेट्टा ,बेरोनिक लकड़ा, कृपालता तिर्की, आदि एवं युवा संघ से श्री एफम और प्रीति के नेतृत्व में युवा संघ एवं सभी लोग धार्मियों ने सहयोग प्रदान कर ख्रीस्त राजा महोत्सव को सफल बनाने योगदान दिया।

