युवक नें विधवा महिला का गर्भपात कराकर डर से उड़ीसा भाग गया

पुलिस नें आरोपी कों राउरकेला से किया गिरफ्तार

जशपुर.युवक नें विधवा महिला का गर्भपात कराकर डर से उड़ीसा भाग गया था. पुलिस नें आरोपी कों राउरकेला से किया गिरफ्तार. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधवा महिला के पति जब जिंदा थे उस समय उसके पति से पड़ोस गांव के रहने वाले सूरज चौधरी उम्र (27 ) से अच्छा दोस्ती था हमेशा इसके घर आना-जाना करता रहता था इसके पति का 01 मार्च 2023 को मृत्यु हो गया पति के मृत्यु होने के बाद सूरज चौधरी आना-जाना करता रहता था। दिनांक 25.03.2024 को 02.00 बजे दिन में इसके घर सूरज चौधरी आया इसके सास, ससुर घर में नहीं थे, बेटी भी अपने सहेली के पास गई थी, इसका 13 वर्ष का लड़का विकलांग है बोल चाल नहीं कर पाता है घर में था यह अकेली अपने रूम में बैठी थी, सूरज चौधरी अकेली देखकर झांसा देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बोला तुमसे शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा एवं बच्चे को भी अपना लुंगा बोलकर रात में साथ में रुका इस दौरान भी दुष्कर्म किया। इसके बाद सूरज चौधरी के द्वारा बीच-बीच में लगातार दुष्कर्म करने से प्रार्थिया गर्भवती हो गई, इसकी जानकारी सूरज चौधरी को देने पर वह मेडिकल दुकान से दवाई लाकर प्रार्थिया को खिला दिया जिससे उसका गर्भपात हो गया। सूरज चौधरी गर्भपात होने के बाद भी दिनांक 15.08.2024 को जबरन दुष्कर्म किया है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचनाक्रम में पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है एवं प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर गिरफ्तारी की डर से फरार था।

लोकेशन से आरोपी कि मिली जानकारी


आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था, एवं साइबर सेल को सम्मिलित किया गया था। प्रकरण के आरोपी सूरज चौधरी का मुखबिर एवं सायबर सेल से लोकेशन के आधार पर झारसुगड़ा (उड़ीसा) में पता चलने पर तत्काल टीम जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लेकर आई। आरोपी को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार करने पर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

—–00—–

                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top