राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में हो रही है झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, जनमानस प्रभावित

रायपुर (News27) 03.08.2024 । राजधानी सहित प्रदेश भर में हो रहे झमाझम बारिश ने कई स्थानों मे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राजधानी के कई स्थानों पर जलमग्न की स्थिति बन आई। तकरीबन एक सप्ताह से बारिश की होने से गुढ़ियारी रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नीचे लबालब पानी भरे होने का दृष्य देखा जा सकता है, जिससे यहां से आने-जाने वालों के लिए परेशानियां पैदा हो गई है। इसी तरह कई शहर के कई स्थानों में पानी भर जाने से लोग जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने विवश हैं। शनिवार के दिन भर की बारिश से बाजार सहित कई स्थानों में जलभर गया, जिससे शहर व जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अभी भी रायपुर सहित प्रदेशों के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई है, यदि आगामी दिनों भी बारिश की स्थिति बरकरार रही तो निचले क्षेत्रों व जलभराव वाले कई इलाकों में रहने वालों के लिए समस्याएं बढ़ सकती है। हालंकि शासन-प्रशासन सचेत हैं और लगातार बारिश की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, ताकि आपातकाल की स्थिति पैदा होने से पहले जनमानस को राहत प्रदान करने के उपक्रम किए जा सकें।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top