राजभवन के पास सेफ जोन में एक बाईक सवार तेज गति से आगे बढ़ा, पुलिस मुस्तैद

रायपुर (News27) 23.04.2024 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। वे राजभवन में रूकेंगे। पीएम की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं टीम द्वारा चाक-चैबंद व्यवस्था की गई, इसके लिए आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की गई है, बावजूद रायपुर राजभवन के पास तीन लेयर की सुरक्षा को तोड़ कर एक बाईक सवार तेज गति से आगे बढ़ गया। जानकारी अनुसार बाईक में तीन युवक सवार थे। वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी पूर्वक कार्यवाही की है। घटना की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास पूर्व इस तरह की घटना गंभीर है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राजधानी एयरपोर्ट से रायपुर पहुंच कर वे जांजगीर जाएंगे, वहां से पीएम मोदी धमतरी का दौरा करेंगे, जिसके बाद वे वापस रायपुर में पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
…………………………….


…………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top