
रायपुर (News27) 23-06-2024 । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात से प्रदेश में लंबित कई विधेयक पास होने के कयास लगाये जा रहे हैं, क्योंकि कई विधेयक महामहिम राज्यपाल के पास लंबित हैं। चर्चा में मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों के हित के अनेक प्रमुख बिन्दुओं पर विमर्श शामिल है, माना जा रहा है कि खेती-किसानी को सीएम साय सरकार द्वारा तरजीह दिया जा रहा है। अक्सर किसानों के मुद्दे को राजनीतिक दल उठाते रहे है, जिस पर अंकुश लगाने साय सरकार का यह प्रयास राज्य के किसान हित में ही होगा। इसके अलावा साय कैबिनेट के मंत्री पद से बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल में पुनर्गठन पर चर्चा संभावित रूप से हुई होगी, वहीं सूत्रों का कहना है कि जुलाई में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है। सीएम साय द्वारा अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात पर लिखा है कि महामहिम से चर्चा में उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया है।
…………………

