रायपुर (News27) 21.06.2024 । रायपुर रेल्वे स्टेशन के ऑटो ड्राइवरों ने हड़ताल कर दिया है। उन्होंने पार्किंग को लेकर वसूले जा रहे पैसे को लेकर यह हड़ताल किया है। जानकारी अनुसार रेल्वे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार व ऑटो ड्राइवरों के बीच पैसे को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे भड़कें तकरीब 350 ऑटो चालकों ने विरोध स्वरूप हड़ताल पर चले गये हैं। जानकारी अनुसार ऑटो चालक संघ द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कुछ ढिलाई बरती है। मामले को लेकर रेल्वे प्रशासन व जिला प्रशासन से आज चर्चा संभव है। ।
……………

