आर.एस. एस के स्वयं सेवकों ने जागृति मंडल पंडरी में राष्ट्रध्वज फहराया

लोकतंत्र पर्व भारत के दायित्वों को स्मरण कराने का दिवस

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत कार्यालय,जागृति मंडल पंडरी रायपुर मे क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीराम समदड़िया ने राष्ट्रध्वज फहराया।
गणतंत्र के महापर्व में जागृति मंडल में आयोजित कार्यक्रम में श्री राम समदडिया ने कहा भारत लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यहां सभी को अपनी धार्मिक मान्यताओं एवं पूजा पद्धति की स्वतंत्रता है। लोकतंत्र का पर्व भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्व को स्मरण कराने का दिवस है। प्रत्येक नागरिक की जीवन रचना, जीवन शैली ,भारतीय समाज और राष्ट्र को श्रेष्ठता के शिखर पर ले जाने वाली होना चाहिए। मनुष्य का जीवन अपने लिए नहीं अपनों के लिए होना चाहिए। आज भारत वैश्विक स्तर पर विश्व को दृष्टि दे रहा है तो भारत में रहने वाले नागरिकों के भी कुछ कर्तव्य होने चाहिए ,हमें प्रकृति का शोषण नहीं दोहन करना है। हमें नागरिक कर्तव्यों का पालन करना है हमें पर्यावरण की सुरक्षा करना है। यह भारत का अमृतकाल चल रहा है। भगवान ने हमको बनाया ,प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य भगवान को प्राप्त करना होना चाहिए ,उसको अपनी साधना से प्राप्त करना। अच्छी व्यवस्था ,अच्छी अर्थव्यवस्था, अच्छी शिक्षा नीति , अच्छी राजनीति ,हिंदू चिंतन के आधार पर खड़ी होनी चाहिए ,भारतीय चिंतन के आधार पर खड़ी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top