राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिन पर स्त्री के सम्मान में हुई मैराथन दौड़

झोलंगा चौक से पोरतेंगा तक महिलाओं नें लगाई मैराथन दौड़,विजेता हुई पुरस्कृत

आयोजन में पुलिस प्रशासन जशपुर एवं लोदाम , स्वास्थ्य विभाग लोखंडी का रहा विशेष सहयोग

महिलाओं नें एक साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता कों किया प्रदर्शित.

जशपुर नगर। राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिन के अवसर पर स्त्री सम्मान में मणिकर्णिका दौड़ (मैराथन) का आयोजन बुधवार को झोलंगा चौक से पोरतेंगा तक आयोजित किया गया. इस अवसर पर कुल 123 महिलाएं शामिल रहीं,जिसमें 46 धावक प्रतिभागियों ने भाग लिया । मैराथन दौड़ झोलंगा चौक से शुरू होकर पोरतेंगा में खत्म हुआ । ऐसा आयोजन पहली बार हुआ.जिसे ग्रामीणों नें रोचकता के साथ देखा ।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर तेजल भगत ग्राम बस्ता से, द्वितीय स्थान पर मनीषा तिग्गा ग्राम कुडिंग महुआ टोली से एवं तृतीय स्थान पर आभा तिर्की ग्राम रनपुर से विजेता हुई । मैराथन का समापन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुरस्कार वितरण एवं स्वल्पाहार के साथ किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग की स्वयंसेविका श्रीमती मधु पांडे ने बताया मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन जशपुर एवं लोदाम , स्वास्थ्य विभाग लोखंडी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मैराथन दौड़ में सभी विजेताओं को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिन पर स्त्री के सम्मान में महिलाओं ने एक साथ उत्साह के साथ मैराथन दौड़ लगाया. मैराथन दौड़ लगाकर महिलाओं नें राष्ट्रीय एकता कों प्रदर्शित किया. ग्रामीणों नें कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान में ऐसे आयोजन समय -समय पर करते रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top