रायपुर (News27) 10.06.2024 । रायपुर निवासी लखन यादव प्रभु श्रीराम के होने उनसे प्रत्यक्ष मिलने पैदल यात्रा कर अयोध्या के लिये रवाना हुए हैं। दिनांक 1 जून 2024 से अपनी यह पदयात्रा का शुभारंभ कर दस दिनों के अपने यात्रा में वे ग्राम गोहापारू पहुंच चुके हैं। लखन यादव ने बताया कि टीव्ही सीरियल रामायण ने मुझे बेहद प्रभावित किया। संयोग से प्रभु श्रीराम सपने में आये और मुझे लगा कि जैसे वे मुझे अयोध्या धाम बुला रहे हैं। इस स्वप्न ने मेरे जीवन की धारा ही बदल दिया। यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था, मैंने उसी समय ठान लिया कि मैं अयोध्या जाउगां। आखिरकार वह दिन भी आया जब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे संकल्प को पंख लगने वाला था और मैंने शुभ दिवस पर रायपुर से अपनी पावन पदयात्रा का शुभारंभ किया। लखन यादव ने बताया कि मन उत्साह से भरा है, हर कदम के उठने पर लगता है जैसे प्रभु श्रीराम मेरे साथ है, जो मुझे अथक अयोध्या तक पहुंचने में लगातार मदद कर रहे हो।
…………….

