लाखों की ठगी करने वाला लखटकिया ठग गिरफ्तार

जशपुर (News27) 27.06.2024 । लाखों की ठगी करने वाले शातिर ठग अंकित ताम्रकार को कोतवाली थाना जशपुर की पुलिस टीम ने ईंट भट्ठे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अंकित अब तक फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन दिलाने के नाम पर तकरीबन 87 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। लोगों को झांसे में लेकर उससे लाखों रूपये ठगने में अंकित के साथी भी शामिल थे। मामले को लेकर एसपी शशिमोहन ने बताया कि प्रार्थी कमलेश जैन उम्र-51 साल निवासी जशपुरनगर के द्वारा दिनांक 27मार्च 2024 को भूमि स्वामी की भूमि का रजिस्ट्री कराने खरीदी हेतु दिये गये रूपये वापस करने के लिए एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पेश किया था, आवेदक के द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन पत्र की जांच पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कराये जाने पर, जांच में पाया गया कि अनावेदक अंकित ताम्रकार निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा आवेदक कमलेश जैन के साथ जमीन का सौदा की बात को लेकर लाखो रूपये की धोखाधड़ी-ठगी किया है। इसके अलावा अंकित एवं उसके साथियों ने मिलकर दूसरे अन्य लोगों को भी लाखों रूपये का चपत लगाया है। ठगी के पैसों से अंकित ऐशो-आराम के सामान लेता था। उसके पास ठगी की रकम से खरीदा गया टोयोटा ग्लांजा कार कीमती 12 लाख रू. जप्त किया है, वहीं प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया है।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top