लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन को जिला अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि

आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा मौन

जशपुरनगर। जिला अधिवक्ता संघ जशपुर द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संघ के सदस्य अधिवक्ता देवेंद्र कुमार जैन के पिता महावीर प्रसाद जैन का 5 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से जशपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जिला अधिवक्ता संघ ने स्व. महावीर प्रसाद जैन के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका कुजूर, सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी एवं सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव सत्येन्द्र जोल्हे सहित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Back To Top