रायपुर (News27) 06.02.2024 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 05 फरवरी प्रातः 9 बजे से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का (एफएलसी) प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ किया गया है तथा एफएलसी कार्यों को गंभीरतापूर्वक एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश अधिकारी-कर्मचारी को दिये गए।
सभी जिला निर्वाचन कार्यालय में एफ.एल.सी के तहत बीयू सीयू एवं वीवीपेट कुल मशीनों का एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य इंजिनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के समक्ष किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रवेश के समय स्क्रीनिंग किया जाना। जिसमें मोबाइल, कैमरा, स्पाय पेन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बाहर ही जमा कराया जाना। एफएलसी के दौरान 5 प्रतिशत मशीनों में रैंडमली मॉकपाल किया जाना आदि 1 प्रतिशत मशीन में लोड टेस्ट किया गया, जिसमें 4 बी.यू को 1-1 सी.यू और वीवीपेट से जोड़कर वोटिंग कराया जाएगा। मशीनों की टेस्टिंग अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिती दी।
————————————–

