लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले पुनः ईवीएम मशीन संदेह के दायरे में, पीसीसी चीफ ने लगाया आरोप

रायपुर (News27) 27.05.2024 । लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठना शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चीफ दीपक बैज ने ईवीएम को लेकर शंका जताया है, जिसका समाधान खोजने भारत निर्वाचन आयोग से कहा है। चुनाव के दौरान यदि सबसे ज्यादा संदेह के दायर में होता है तो वह है ईवीएम मशीन, यह मशीन खराब है या इसमें गड़बड़ घोटाला है, या पार्टी के नियत पर खोट है कुछ कहा नहीं जा सकता? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि वोटिंग के 10-12 दिन के बाद वोटिंग परसेंटेज बढ़ जाता है। यह देश की हर राजनीतिक पार्टी के लिए चिंता का विषय है। मशीनें जमा होने के 24 घंटे में फाइनल वोट परसेंटेज आना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। श्री बैज ने कहा कि पूरे देश में ईडी गठबंधन का जोर है और स्पष्ट बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने हार से परिचति है इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
…………………


…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top