वित्तीय वर्ष 2024.2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि छत्तीसगढ़ को हस्तांतरित

रायपुर (News27) 12-06-2024 । केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024.2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि छत्तीसगढ़ को हस्तांतरित किया है, जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024.2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि हस्तांतरण की गई है। सीएम साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
………………..

यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल, एक बुजुर्ग व्यक्ति के कानों में फिर से गूंजेगी आवाज

जशपुर (News27) 12-06-2024 । जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आकर मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज 72 वर्षीय रामदेव अब फिर से लोगों की आवाज सुन सकेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम साय के समक्ष ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा रामदेव के दोनों कानों के लिये डिजीटल श्रवण यंत्र किड दिया गया। यह आधुनिक डिजिटल यंत्र लगभग 50 हजार मूल्य का है। यह बैटरी से संचालित है, इसमें आवाज साफ सुनाई देती है। श्रवण यंत्र मिलने पर रामदेव ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की वजह से आज वह फिर से सुन सकेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा मौजूद थे।
………………..

—————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top