विश्व हिन्दू परिशद-बजरंग दल गौ-तस्करी रोकने हुए मुखर, किया कड़ी कार्यवाही करने की मांग

रायपुर (News27) 28.06.2024 । छत्तीसगढ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी रोकने एवं उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन किया। उक्ताशय की जानकारी व्हाॅटसएप्प में जारी प्रेस नोट के अनुसार उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि गैरजिम्मेदारना कार्रवाई के चलते गौ-तस्करों के हौंसले बूलंद हैं। छत्तीसगढ़ से गौ-वंशों की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। जिसे अवैध कत्लखाना भेजा जा रहा है। विहिप के प्रांत सह-मंत्री घनश्याम चौधरी ने बताया कि सनातन धर्म के आराध्य, माता स्वरूप गौ-माता की रक्षा हेतु कई बार प्रदर्शन और आंदोलन किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधायकों व जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है और प्रदेश स्तर पर गौ-तस्करों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आरंग में 7 जून को गौ तस्कर चाँद मियाँ, गुड्डू ख़ान व सद्दाम ख़ान को कौन संरक्षण दे रहा है, छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी रैकेट का सरग़ना कौन है, इस पर निष्पक्ष जांच की जरूरत है। पिछले कुछ सप्ताह पूर्व दुर्ग नगर में बछड़े का सिर कटा हुआ मिला। बलरामपुर में गौवंश की हत्या करके उसका मांस का भक्षण किया जा रहा था, जिसे बजरंग दल के सह-संयोजक सुजीत सोनी व पुलिस की मदद से छापेमारी कार्यवाही कर पकड़ा था। उन्होंने कहा कि जेल भरो आंदोलन इस आंदोलन का पहला चरण है। अगर प्रदेश में गौ तस्करी नहीं रुकी और गौ भक्तों के हिरासत पर रोक नहीं लगी तथा गिरफतार गौभक्त रिहा नहीं किया गया तो, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल आगे के कई चरणों में व्यापक आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करेगी। विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल व संपूर्ण हिंदू समाज छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी रोकने व सभी गौ-भक्तों का संरक्षण करने संकल्पित है ।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top